{"_id":"67503e46fac15278e2066227","slug":"sp-mp-raised-the-issue-of-ganga-s-cleanliness-in-the-house-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : सपा सांसद ने सदन में उठाया गंगा की निर्मलता का मुद्दा, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : सपा सांसद ने सदन में उठाया गंगा की निर्मलता का मुद्दा, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की
Wed, 04 Dec 2024 05:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:04 PM IST
सार
बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय ने नमामि गंगे परियोजना पर हुए खर्च का मुद्दा उठाया और कहा कि इतने खर्च के बाद भी जल साफ न हुआ और बजट खर्च हो गया लिहाजा इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सनातन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा सांसद सनातन पांडेय ने बुधवार को सदन में नमामि गंगे परियोजना पर हुए खर्च और उसके बात भी गंगा जल के स्वच्छ व साफ नहीं होने पर सवाल उठाया और खर्च हुए बजट की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। सदन में बोलते हुए सपा सांसद ने कहा कि दस वर्ष गंगा नदी के जल को निर्मल करने के लिए नमामि गंगे योजना की शुरुआत की गई थी। उद्देश्य था कि गंगा के दूषित हो रहे जल को साफ किया जाए।
विज्ञापन
इसके लिए योजना के तहत भरी-भरकम राशि भी व्यय की गई, लेकिन बलिया समेत, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे जिलों में आज भी गंगा जल स्वच्छ नहीं हो सका हैं। उन्होंने पीठासीन जगदंबिका पाल के सक्षम गंगा के जल को स्वच्छ करने के लिए खर्च की गई धनराशि का केंद्र की उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की। ताकि यह तथ्य सामने आ सकें कि सरकार द्वारा आवंटित धनराशि का णरातल पर उपयोग हुआ कि नहीं।
विज्ञापन
हालांकि सपा सांसद सदन में यूपी में दुग्ध उत्पादन का मुद्दा उठा रहे थे। इस पर उन्हें पीठासीन जगदंबिका पाल ने टोका कि अपने मामला नमामि गंगे का दिया है, इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे पर बोलना शुरू किया।
विज्ञापन