फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere worshiped in the temple, somewhere they took a selfie and welcomed the new year

कहीं मंदिर में मत्था टेका तो कहीं सेल्फी लेकर नए साल का किया स्वागत

Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Somewhere worshiped in the temple, somewhere they took a selfie and welcomed the new year
नववर्ष पर जनेश्वर मिश्रा पार्क में खेलते बच्चे। - फोटो : BALLIA
बलिया। नए साल के पहले दिन बुधवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पार्क एवं सार्वजनिक स्थानों के साथ ही मंदिरों पर लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने मंदिरों में मत्था टेक देवी-देवताओं की पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। जबकि कुछ लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर आनंद लिया और इसके पूर्व अपनों से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पार्को, रेस्टोरेंट व होटलों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। भगवान भास्कर करीब 10 बजे निकलकर युवाओं के साथ ही नए साल का स्वागत किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर महिला व पुरुष फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए नगर से सटे जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क को प्राकृतिक व अप्राकृतिक रूप से कर्मचारियों द्वारा सजाया गया था। जहां लोग पहुंच कर नए साल का स्वागत किया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं कुछ लोग गंगा व घाघरा के घाटों, मंदिरों व अपने-अपने घरों में पिकनिक मनाया। नए वर्ष का स्वागत तथा पिकनिक मनाने के लिए लोग अपने-अपने दिलों दिमाग में स्थान का चयन करना पहले से ही शुरू कर दिया था। इस दौरान कोई नगर के शहीद चौक पार्क तो कोई जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में परिवार सहित पिकनिक मनाया।
विज्ञापन

इसके अलावा बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क, जेपीनगर स्थित जेपी ट्रस्ट, सहतवार स्थित श्रीचैनराम बाबा समाधि स्थल व बड़ा पोखरा स्थित पार्क, चितबड़ागांव स्थित बरईया पोखरा, श्रीनाथ बाबा सरोवर रसड़ा के अलावा गंगा व घाघरा नदी के तटों पर पिकनिक मनाया। जबकि कुछ लोग बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वर भवानी, उजियार स्थित मंगला भवानी मंदिर पर मत्था टेक नए साल में सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए पूजन-अर्चन किया। नए साल के स्वागत और पिकनिक के लिए सबसे अधिक भीड़ जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में रही, जहां पैर रखने की जगह तक नहीं रही। जबकि बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क में झाड़ झंखाड़ लगा रहा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा भी पार्क स्थल, मंदिर, गंगा व घाघरा घाट पर मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी तक लगा रहा जाम
बलिया। नगर से सटे जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क जाने वाले मार्ग पर एक किमी पहले ही वाहनों के कारण जाम लग गया था। जिसके चलते लोगों को पार्क तक पहुंचने और निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग घंटों जाम में फंसे रहे। उधर, ठेला-खुमचा वालों के साथ ही ई-रिक्शा चालकों की चांदी रही। इसके अलावा गुब्बारा बेचने वालों की भी चांदी रही।

नववर्ष पर जनेश्वर मिश्रा पार्क में पिकनीक मनाते बच्चे व युवक।

नववर्ष पर जनेश्वर मिश्रा पार्क में पिकनीक मनाते बच्चे व युवक।- फोटो : BALLIA

नववर्ष पर सजा शहर का शहीद पार्क ।

नववर्ष पर सजा शहर का शहीद पार्क ।- फोटो : BALLIA

नववर्ष पर भृगु मंदिर में सेल्फी लेती युवतियां।

नववर्ष पर भृगु मंदिर में सेल्फी लेती युवतियां।- फोटो : BALLIA

बाबा के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में आए बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते विधायक उमाशंकर सिंह?

बाबा के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में आए बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते विधायक उमाशंकर सिंह?- फोटो : BALLIA

नगरा स्थित खनवर गांव में नववर्ष पर लगे मेले में धुम मचाते बच्चे।

नगरा स्थित खनवर गांव में नववर्ष पर लगे मेले में धुम मचाते बच्चे।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed