फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Some have been complaining for three years and some for one year, only received assurance.

Ballia News: कोई तीन तो कोई एक वर्ष से कर रहा शिकायत, सिर्फ आश्वासन मिला

Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Some have been complaining for three years and some for one year, only received assurance.
सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तहसील रसड़ा में समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। रसड़ा में आलोक तिवारी एक वर्ष तो बैरिया में गनेश यादव और विनोद यादव तीन-तीन वर्ष से अपनी समस्याएं का समाधान नहीं होने पर फिर शिकायत लेकर पहुंचे थे। एक बार फिर उन्हें निस्तारण का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

रसड़ा तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद, चकबंदी से संबंधित, विकास, विद्युत, समाज कल्याण, कृषि, मार्केटिंग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कुल 86 मामले आए। 10 मामलों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। सभी निस्तारित मामले राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर सुबह से फरियादकर्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। नगरा के जेठवार याकूबपुर निवासी गिरजा देवी पत्नी लालू विश्वकर्मा ने राशन कार्ड में नाम कटने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल नाम जोड़ने का निर्देश दिया। डेहरी निवासी पारसनाथ ने चकबंध की मिट्टी निकाल कर बेचने का आरोप लगाया। मुड़ेरा धमरजा में सुशीला, सुनील, सुमित्रा, ममित्रा ने बिना पोल और तार के ही विभाग की ओर से बिल भेजने की शिकायत की। इस मौके पर एसपी एस आनंद, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, डीएसओ रामजतन यादव, सीएणओ विजय पति द्विवेद्वी, पीडी उमेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम सदानंद सरोज मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, बैरिया तहसील में भूमि विवाद के मामले छाए रहे। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में कुल 23 मामले आए, जिसमें चार का निस्तारण मौके पर हुआ। बैरिया निवासी हरि कंचन सिंह ने नौरंगा में पीपा पुल का निर्माण नहीं होने का मुद्दा उठाया, सेमरिया निवासी कमलू बिंद ने पौधा चुरा लेने का प्रार्थना पत्र दिया। उपाध्यायपुर ने गणेश यादव ने बताया कि तीन वर्ष से खरीदी गई भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर घूम रहा हूं। एक बार फिर आश्वासन मिला है। मानगढ़ के विनोद यादव ने बताया की तीन वर्ष पहले उनकी जमीन का पत्थर नसब हुआ था। अब भी विपक्षी का कब्जा है। इब्राहिमाबाद के राजेश श्रीवास्तव, चेता छपरा के निर्मला देवी, इब्राहिमाबाद के हरिशंकर मौर्य, तालिबपुर के रामाशंकर राम, बुधन चक के संजीत वर्मा, इब्राहिमाबाद के उमाशंकर लाल सहित कुल 23 लोगों ने भूमि विवाद व अन्य तरह के मामले उठाएं। तहसीलदार सुदर्शन कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज मिश्रा, मुरली छपरा दीप सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed