फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social media's interference increases but books' importance remains intact

Ballia News: सोशल मीडिया का बढ़ा दखल पर पुस्तकों का महत्व बरकरार

Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Social media's interference increases but books' importance remains intact
बलिया। वर्तमान परिवेश में मानव जीवन में सोशल मीडिया का दखल बढ़ गया है। इसके बावजूद पुस्तकों की महत्ता कम नहीं हुई है क्योंकि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती है। व्यक्ति बचपन से लेकर जीवन के अंत तक पुस्तकें पढ़ता है। जीवन स्तर को उच्चता प्रदान में पुस्तकों की अहम भूमिका है। इतना ही नहीं, समाज का दर्पण भी पुस्तकों को ही कहा जाता है। विषम परिस्थितियों में सही मार्गदर्शन पुस्तकें ही करती हैं। इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय के पोएट्री में लेसन छह में द स्कॉलर के कवि रॉबर्ट साउदी ने पुस्तकों के महत्व को बताया है।
विज्ञापन

शिक्षक और साहित्यकार डॉ. नवचंद्र तिवारी ने कहा कि गे ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार विश्व के महान कवि व नाटककार विलियम शेक्सपियर सहित कई हस्तियों का जन्म व निधन इसी दिन हुआ था। यूनेस्को द्वारा 23 अप्रैल 1995 को विश्व पुस्तक दिवस व कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 23 अप्रैल 2021 में इसे संपूर्ण विश्व में उत्सव के रूप में मनाया गया। विकिपीडिया, गूगल, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि संचार के तंत्र के सापेक्ष पुस्तकें सस्ती व सहजता से उपलब्ध होती हैं। इसे पढ़कर हमें इनकी विरासत, ज्ञान, संस्कृति व मनोरंजन की जो अनुभूति होती है, वह अन्य किसी माध्यम से नहीं होती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के बावजूद पुस्तकों की प्रासंगिकता है और रहेगी।
विज्ञापन

पुस्तकालयों को संवारने की जरूरत
शिक्षक डॉ. नवचंद्र तिवारी कहते है कि शहरों में स्थापित पुस्तकालयों को वर्तमान में संवारने की जरूरत है ताकि आमजन को सहजता से पुस्तकें उपलब्ध हो सकें और लोग अपने विचारों को तर्कसंगत बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बनाएं पुस्तकालय
आम जीवन में सोशल मीडिया के बढ़ते दखल ने जीवन शैली को संकीर्ण कर दिया है। बावजूद इसके पुस्तकों की महत्ता कम नहीं हुई है। पुस्तक प्रेमी ज्ञानवर्धक पुस्तकों को खरीद कर अपने घर के कमरे या अलमारी को संक्षिप्त पुस्तकालय का रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed