फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   So far 217 illegal weapons and 217 accused arrested

अब तक 217 अवैध असलहे व 217 अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
So far 217 illegal weapons and 217 accused arrested
बलिया। जनपद में विधानसभा चुनाव तीन मार्च को होना सुनिश्चित है। जिसे सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। इसके तहत पुलिस महकमा अराजक तत्वों पर कार्रवाई, अपराधियों के विरूद्ध अभियान, चुनाव को प्रभावित करने वाले को चिन्हित, अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथ को चिन्हित लगातार कर रही है। इसके अलावा अंतर्राज्यीय एवं जनपदीय बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही एसएसटी एवं एफएसडी टीमों द्वारा भी जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। बावजूद शराब एवं अवैध असलहा तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक तस्करी करने में मशगूल है।
विज्ञापन

पुलिस के आंकड़े पर गौर करें तो चुनाव की घोषणा के बाद से एक फरवरी तक पुलिस ने अवैध असलहा 217 तथा 217 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जबकि अवैध 5317 लीटर शराब बरामद किया है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जनपदीय पुलिस बॉर्डर की सीमाओं से लेकर अंदर तक चौकसी में लगी हुई है। जनपद से सटे बिहार प्रांत के विभिन्न जनपदों के साथ सीमा साझा करने वाले बॉर्डर पर यूपी-बिहार के अधिकारी व पुलिस लगातार बैठक कर एक दूसरे का हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अंतर्राज्यीय 12 तथा अंतरजनपदीय 10 बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बार्डर के दोनों तरफ से आने- जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बावजूद शराब एवं असलहा तस्कर पुलिस की आंखों में धूंल झोकर कर तस्करी करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
केस-एक
पांच पिस्टल संग पांच अभियुक्त गिरफ्तार
- 31 जनवरी 2022 को दुबहर पुलिस व वाराणसी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट के पास से पांच असलहा तस्कर अंशू कुमार उर्फ टिंकू, दीपक तिवारी, अभिषेक कुमार राय, अमित सिह तथा योगेश राय को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से पांच अवैध पिस्टल, 10 मैग्जीन व एक स्कार्पियो को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
केस-दो
शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
- 24 जनवरी 2022 को बैरिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने ग्राम शोभाछपरा ट्यूबेल के पास दबिश देकर 342 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए अभियुक्त अष्टम सिंह निवासी शोभाछपरा थाना बैरिया को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
------------------
केस-तीन
पिकअप से पकड़ी 72 पेटी शराब
- 22 जनवरी 2022 को रेवती पुलिस ने एक पिकअप से 72 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक तमंचा के साथ एक अभियुक्त को पचरूखा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं चालान कर दिया था। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम व पता अमित प्रसाद तिवारी निवासी तिवारी टोला थाना रिविलगंज जिला सारण, बिहार बताया।

-----------------
केस- चार
दो कार से 16 पेटी पकड़ी अंग्रेजी शराब
- 14 जनवरी 2022 को एसओजी व दुबहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनाड़ी तिराहे से ब्यासी पुल जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग के दौरान दो कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया था। जिसकी कीमत 784480 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया थ। वहीं पकड़ी गई दोनों को वाहनों को सीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed