फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   So a 218 -year -old 188

किसी की उम्र 188 तो कोई 218 साल का

Wed, 19 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 19 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
So a 218 -year -old 188
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में खामियां देखने को मिल रही हैं। प्रशासन के सारे प्रयास बेमतलब साबित हो रहे हैं। गड़बड़ी का आलम यह है कि मतदाता सूची में उम्र 218 वर्ष तक दर्शा दिया गया है। गड़बड़ियों को लेकर मतदाता नाराज हैं।
विज्ञापन


विकास खंड नगरा में नए ग्राम पंचायतों को मिलाकर इस समय 97 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम पंचायत रेकुंआ, नसीरपुर मतदाता सूची के क्रम संख्या 117 पर अयलास पुत्र पूर्णमासी का नाम अंकित है, उसकी उम्र 188 दर्शाई गई है। जबकि वास्तविक उम्र 35 से कम है।
विज्ञापन


इसी प्रकार क्रम संख्या 394 पर ममता पत्नी रामअवध का नाम है। उम्र सूची में 101 वर्ष अंकित है। वास्तविक उम्र 32 के करीब है। क्रम संख्या 520 पर 25 वर्षीय मतदाता आलोक पुत्र योगेंद्र की उम्र 218 साल दर्शायी गई है। हद तो यह है कि इसी गांव में 18 से 22 वर्ष का एक भी मतदाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड के ताड़ीबड़ा गांव, नरहीं, अब्दुलपुर मदारी आदि गांवों की मतदाता सूची में भी ऐसी ही गड़बड़ियां हैं। 2010 में पंचायत चुनाव हुआ था लेकिन पांच वर्षों के भीतर पंचायत विभाग को एक भी मतदाता 18 से 22 के बीच नहीं मिले। यह स्थिति प्रशासन की लचर स्थिति को दर्शाता है।


इस बाबत बीडीओ उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मतदाता सूची में 218 साल का मतदाता होने और 18 से 22 के बीच के मतदाताओं का नाम नहीं होने की बात गलत है। अभी मतदाता सूची में नाम शामिल किया जा रहा है। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed