{"_id":"64f37c98a1ebb05a85038579","slug":"smoke-and-chaos-in-surat-chhapra-express-ballia-news-c-190-1-bal1001-2759-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सूरत-छपरा एक्सप्रेस में धुआं-धुआं, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सूरत-छपरा एक्सप्रेस में धुआं-धुआं, मची अफरातफरी
विज्ञापन
रसड़ा। मऊ-बलिया रेलखंड स्थित कटियारी रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार को शाम लगभग पांच बजे सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिए के घर्षण से आग लग गई। धुंआ निकलने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई।
हालांकि ट्रेन के लोको पायलट एवं गार्ड की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस कारण लगभग 45 मिनट बाद ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो सकी। इस घटना से यातायात पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। सूरत-छपरा एक्सप्रेस डाउन 19045 सूरत से चलकर छपरा के लिए जा रही थी। ट्रेन रतनपुरा रेलवे स्टेशन से खुली। कटियारी रेलवे क्रासिंग के समीप जैसे ही ट्रेन पहुंची, इंजन से सटे दूसरी जनरल बोगी के पहिए में काफी घर्षण के कारण आग और धुंआ निकलने लगा। इसकी भनक लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।
इस दौरान बोगी में तेजी से धुआं उठने लगा। अचानक हुई इस घटना से बोगी के यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया, जिससे कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। काफी प्रयास के बाद धुएं पर काबू पाया जा सका। लगभग 45 मिनट बाद ट्रेन रसड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के गार्ड एस यादव ने बताया कि ब्रेक जाम हो जाने के कारण जनरल बोगी में तेजी से धुंआ निकलने लगा। इसकी सूचना पर ट्रेन के लोको पायलट ने संपर्क किया और कटियारी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन रोक दी गई।