फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six-hour daily power supply, frequent tripping, and protests.

Ballia News: दिन भर में छह घंटे बिजली आपूर्ति और लगातार ट्रिपिंग, विरोध प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six-hour daily power supply, frequent tripping, and protests.
अघो​षित विद्युत कटौती के विरोध में नगर में मशाल जुलूस निकालकर भ्रमण करते छात्रनेता व अन्य।आयोजक
बलिया। नगर विधानसभा के गांवों में बिजली कटौती के विरोध में छात्र नेताओं और उपभोक्ताओं ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नया चौक से शुरू होकर स्टेशन पर एक सभा में तब्दील हो गया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि दिन भर में केवल पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति और लगातार ट्रिपिंग पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर झुन्नू ने कहा कि रघुनाथपुर, दुबहर, टकरसन और सोनवानी फीडर की स्थिति दयनीय है। कहा कि मुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी लगातार ट्रिपिंग के साथ। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं। जबकि जमीनी हकीकत अलग है, क्षेत्र में लगातार ट्रिपिंग और तार टूटने से रात भर बिजली नहीं रहती। मिश्रा ने बलिया, बैरिया और फेफना विधानसभा क्षेत्रों की भी खराब स्थिति का जिक्र किया।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने रघुनाथपुर फीडर पर अधिक भार को बिजली आपूर्ति बाधित होने और ट्रिपिंग का मुख्य कारण बताया। नंदन ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पूरे जनपद में पूतले फूकेंगे। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय दीपक तथा संचालन धनजी यादव ने किया। इस मौके पर आशीष प्रताप यादव,वरुण सिंह, धनु पांडे ,आजाद पाण्डेय भोला,पवन गुप्ता ,मनीष गुप्ता ,रमेश गिरी ,पंकज बारी,संदीप ठाकुर,मनीष,ठाकुर,आकाश सिंह,शुभम सिंह, अभिषेक राय,विशाल पाठक, सौरभ पांडेय, राम बदन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed