फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six dengue and two JE patients found

Ballia News: डेंगू के छह और जेई के दो मरीज मिले

Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six dengue and two JE patients found
बलिया। जनपद में मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू के छह मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 113 हो गई, जिसमें 34 मरीज दूसरे जिलों के हैं। सभी मरीजों की हालत ठीक है। जेई के दो और मरीज मिले हैं, कुल संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में करीब 1430 मरीजों की स्क्रीनिंग में डेंगू के अब तक 113 मरीज मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अस्पतालों के ओपीडी में तीन से अधिक बुखार वाले मरीजों को एनलाइजा जांच की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी पीएचसी पर आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के पैथालाजी में जांच को भेजा जा रहा है। एनलाइजा की जांच निशुल्क होती है। प्रशासन किट की जांच को मान्य नहीं करता है। इस बार डेंगू के मरीज संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा नए स्थानों पर मिल रहे हैं। विभाग मरीजों के घरों के आसपास मच्छरजनित दवाओं का छिड़काव व स्क्रीनिंग करने का दावा कर रहा है। पिछली बार जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 340 पहुंच गया था। मलेरिया विभाग ने मरीज मिलने पर घर पहुंच लार्वा नष्ट करने के साथ दवा के छिड़काव का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed