Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six companies will bid for three lane bridge and elevated road

Ballia News: तीन लेन के पुल और एलिवेटेड रोड के लिए छह कंपनियां लगाएंगी बोली

Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six companies will bid for three lane bridge and elevated road
नरहीं। यूपी (बलिया) और बिहार की और मजबूत कनेक्टिविटी के लिए गंगा नदी पर भरौली बक्सर के बीच प्रस्तावित तीन लेन के नए पुल की डिजाइन में एनएचएआई ने एक बार फिर बदलाव किया है। पुल के निर्माण के लिए तीसरी बार संशोधित अंतरराष्ट्रीय टेंडर जारी किया गया है। पुल और उससे जुड़े एलिवेटेड रोड की लंबाई 3.3 किलोमीटर होगी। नए पुल की अनुमानित लागत 445.32 करोड़ होगी। पुल के निर्माण के लिए छह कंपनियां बोली लगाएंगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के नए डिजाइन के अनुसार भरौली-बक्सर के बीच तीन लेन के नए पुल का निर्माण पुराने दो लेन के पुल (वीर कुंवर सिंह सेतु) से सटकर दक्षिण में बनेगा। पुराने पुल के उत्तर में एक पुल का निर्माण हुआ है जिसे 17 मई 2023 को जनता को समर्पित कर दिया गया था। तीन लेन के नए पुल के निर्माण में भरौली छोर पर ए ग्रेड रोटरी यानि जमीन की सतह से ऊपर एक गोलंबर का निर्माण किया जाएगा। वाहन इस गोलंबर को पार करते हुए आगे जाकर उतरेंगे। वर्तमान में चालू पुल भी बक्सर में इस रोटरी से जुड़ जाएगा। नई डिजाइन में गाजीपुर, बलिया या करीमुद्दीनपुर की ओर से आने वाले वाहन भरौली गोलंबर से पहले ही एलिवेटेड रोड पर चढ़ जाएंगे। इसके बाद भरौली में बनने वाले ऊपरी गोलंबर से होकर सीधे गंगा पुल पर पहुंच जाएंगे। इससे भरौली गोलंबर पर जाम की समस्या खत्म होगी और आसपास के ग्रामीणों को सुविधा होगी। इस बदलाव के बाद गंगा पर बने दूसरे पुल के यूपी छोर का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह एलिवेटेड हो जाएगा। सतह पर बने मौजूदा संपर्क मार्ग की उपयोगिता भी समाप्त हो जाएगी। तीसरे पुल का संपर्क मार्ग भी एलिवेटेड होगा, जो पहले पुल के संपर्क मार्ग के ठीक ऊपर से गुजरेगा।
विज्ञापन

दो माह पहले बिहार के बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल और सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्र ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरे पुल के कारण बक्सर गोलंबर पर जाम तथा संभावित यातायात व्यवस्था की चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। उनका कहना था कि पुल से आने वाले वाहनों को एलिवेटेड रोड के जरिए सीधे अहिरौली से आगे एनएच 922 पर उतारा जाए। इस पर एनएच के अधिकारी ने कहा था कि वह अपने मुख्यालय को बक्सर में भी ए ग्रेड रोटरी बनाने का प्रस्ताव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मार्च में पहली बार टेंडर निकाला था

एनएचएआई ने बक्सर में तीन लेन के नए पुल के निर्माण के लिए बीते वर्ष मार्च में पहली बार टेंडर निकाला था। तब एनएचएआई के पटना जोन की इस योजना में पटना-बक्सर एनएच 922 का बक्सर में तीन लेन के नए पुल के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दक्षिणी अंतिम छोर पर हैदरिया तक विस्तार करना भी शामिल था। इसी बीच एनएचएआई के आजमगढ़ जोन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से संपर्क के साथ नए ग्रीनफील्ड हाईवे और 17.2 किलोमीटर लंबे भरौली गोलंबर, बक्सर को करीमुद्दीनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से संपर्क जून तक मिल जाने की संभावना है। इस योजना ने हैदरिया स्पर की जरूरत को खत्म कर दिया। इसलिए एनचएआई ने योजना में संशोधन कर हैदरिया स्पर का विचार स्थगित करते हुए केवल तीन लेन के पुल के निर्माण के लिए दूसरी बार टेंडर निकाला।

ये कंपनियां लगाएंगी बोली
तीन लेन के पुल निर्माण कार्य करने के लिए भरौली बक्सर नया पुल बनाने वाली कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के अलावा सीगल इंडिया, अशोका बिल्डकान, एएससी इन्फ्राटेक, जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट, कालू वाला कंस्ट्रक्शन कंपनी बोली लगाएंगी। इसके बाद तीन लेन पुल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
टेंडर की प्रक्रिया चालू है। पूरा होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, बिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed