{"_id":"62f54c1d7c6ac554d86717bb","slug":"sisters-tie-silk-love-on-brother-s-wrist-ballia-news-vns6687990163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की कलाई में रेशमी प्यार बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की कलाई में रेशमी प्यार बांधा
विज्ञापन
किड़ीहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में एक दूसरे को राखी बांधते बच्चें।
- फोटो : BALLIA
बलिया। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांधा तो भाइयों ने शगुन दिया।
रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर संशय की स्थिति थी। भद्रा के चलते देर से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। कहीं सुबह ही राखियां बांधी गईं तो कहीं रात आठ बजे के बाद। रंगबिरंगी और आर्कषक राखियों के बिक्री की भरमार रही। दुकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों को खरीदनों वालों का तांता लगा रहा। नई डिजाइनों के राखियों के कीमत की परवाह किए बगैर बहनों ने अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियों को खरीदना ही मुनासिब समझा।
भाइयों बहनों को मोबाइल फोन, कपड़े, गहने आदि का उपहार दिया। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एनसीसी तिराहा स्थित सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। रसड़ा में भी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर लोगों को राखी बांधी। सदस्यों ने उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव, क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, इंस्पेक्टर योगेश यादव, महंत कौशलेंद्र गिरी सहित दर्जनों लोगों को राखी बांधकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर बीके जागृति, दायंती, अवंतिका, श्री नाथ वर्मा, संजीत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
जिला कारागार में उमड़ी भीड़
बलिया। जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें बेताब दिखीं। परिसर के बाहर राखी बांधने के लिए महिलाएं दोपहर तक खड़ी रहीं। बारी आने पर उन्होंने भाइयों को तिलक लगा उनके हाथों में पवित्र रक्षासूत्र बांधा। हालांकि मौसम सुहाना रहने के कारण उनकी परेशानी थोड़ी कम हुई। ब्रह्म कुमारी संस्था की मुख्य संरक्षक उमा दीदी एवं उनके साथ आई बहनों ने सभी बन्दियों को माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर उप करापाल अमर सिंह व रीना तिवारी के अलावा बंदी रक्षक आदि मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर्व पर जिला कारागार में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए लगी महिलाओं की कतार।- फोटो : BALLIA