फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sir, I am Razia and I am alive, my brother made me dead to grab my land

साहब, मैं रजिया हूं और जिंदा हूं, भाई ने जमीन के लिए जिंदा रहते कर दिया मृतक करार

Thu, 23 Jul 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Sir, I am Razia and I am alive, my brother made me dead to grab my land
बेल्थरारोड। ‘साहब, मैं रजिया हूं और जिंदा हूं। मेरे भाई ने राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से मेरे हिस्से की भूमि को हड़पने की नीयत से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मुझे मृतक बता दिया।’ एक महिला ने एसडीएम के सामने जब अपना ये हाल बयां किया तो एसडीएम चौंक पड़े। उन्होंने रजिा को प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

चंदायर बलीपुर निवासी मोहम्मद हाजी हनीफ की पुत्री रजिया खातून ने बताया कि निकाह के बाद से ही तलाक का मुकदमा झेलते हुए वो अपने मायके में रह रही थी। इस बीच पिता ने 12 मई 2016 को इमलिया मौजा में चार डिसमिल भूमि रजिया के नाम कर दी। 19 जून 2016 को उसका नाम खतौनी में दर्ज हो गया। रजिया के पिता हनीफ का निधन हो गया। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर रजिया मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती हो गई। उसका इकलौता पुत्र आसिफ अंसारी मां के इलाज में लगा रहा। इस दौरान रजिया के भाई मोहम्मद असलम ने अपनी बहन को मृत बताकर अभिलेखों में अपना नाम रजिया का वारिस बनकर वरासत दर्ज करा लिया। लेखपाल व अन्य राजस्व अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर असलम का नाम खतौनी में दर्ज हो गया। इधर, अस्पताल से घर लौटी रजिया तहसील पहुंची और खतौनी में अपनी जगह भाई का नाम देख अवाक रह गई। महिला ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई एसडीएम ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed