फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Simran topped the beauty pageant on the eve of International Women's Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सौंदर्य प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल-

Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Simran topped the beauty pageant on the eve of International Women's Day
नरही। भारत सरकार के कौशल विकास योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य और महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एंजेल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज नरही के प्रांगण में सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का निर्णय कपड़ों के पहनावे के तरीके और मेकअप की गुणवत्ता के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में इलाके के ब्यूटी पार्लर चलाने वाली संचालिकाओं ने बच्चियों को अपने माध्यम से सुंदरता के लिए खूब सजाया और संवारा था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन, द्वितीय स्थान सिंकू तथा तृतीय स्थान खुशबू को मिला। गड़हांचल में पहली बार आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकिन महिलाओं में काफी उत्साह रहा। ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने बालिकाओं को खूब संजाया संवारा था। निर्णायकों की ओर से तीन स्थानों के अलावा सांत्वना पुरस्कार के रुप में ममता, अंतिमा, रीना, बबीता, दीपांजलि, रम्भा, खुशी, रानी, सुधा, संगीता, अंकिता एवं साधना को चुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवध बिहारी चौबे ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने में आगे दिख रही हैं। डॉ जनार्दन राय ने कहा कि विद्यालय के बगिया में इस तरह का आयोजन निश्चित रूप से बच्चियों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। निर्णायक की भूमिका डॉक्टर चांदनी मिश्रा, अर्चना राय एवं विमला चक्रवर्ती ने निभाई। इस मौके पर संजीव मिश्रा, अमित पांडेय, प्रवीण उपाध्याय, शत्रुघ्न दुबे, कुसुमाकर मिश्रा, जितेंद्र राय, धीरज राय, चंद्रमोहन राय, कालिका यादव, वागीश मिश्रा आदि रहे। संचालन दयाशंकर उपाध्याय ने किया। अभिमन्यु राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed