फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sikdarpur in the next round by defeating Rasra

रसड़ा को हराकर सिकदंरपुर अगले चक्र में

Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sikdarpur in the next round by defeating Rasra
रसड़ा। अमहर गांव के खेल मैदान में डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही रात्रि कालीन कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में सिकंदरपुर ने रसड़ा को 21 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव एवं तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रसड़ा के कप्तान आरिफ अहमद ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सिकंदरपुर की टीम ने 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। जबाब में खेलने उतरी रसड़ा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 65 रन ही बना सकी। सिकन्दरपुर के मुरारी ने धुंआधार 21 गेंद पर 51 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अंपायर भूमिका में अजय सिंह एवं सरफराज रहे स्कोरर नासिर एवं उद्घोषक की भूमिका में सैफ अली एवं मसूद आलम रहे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि भरत गुप्ता, बदरूदूजा उर्फ बबलू अंसारी, आनंद सिंह, गुड्डू सिंह, रामजी शर्मा, डॉक्टर बदरुद्दीन, कमरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed