{"_id":"be2184ce1461996893fae9f6bd1d2394","slug":"signs-of-softening-strictly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमी के साथ सख्ती के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमी के साथ सख्ती के संकेत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में समस्त उप नियंत्रकों की बैठक राजकीय बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को हुई। इसमें डीआईओएस शिवचंद राम ने छात्रहित में मूल्यांकन में शिक्षकों से सहयोग की अपील की। वहीं लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
उप नियंत्रकों को निर्देशित किया कि पूर्व की तरह शनिवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सभी कोठार समय से खुले रहेंगे, जो भी उप प्रधान परीक्षक/ परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की जाएगी। कहा कि मूल्यांकन कार्य सुव्यवस्थित ठंग से कराया जाए। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
छात्रहित को ध्यान में रखते ही समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य शुरू कराने में सहयोग की अपील की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के राजेंद्र राय ने चार अप्रैल से मूल्यांकन में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य/ शिक्षक अथवा कर्मचारी जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन तथा मूल्यांकन केंद्र से संबंधित परिषद अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कोई दायित्व सौंपा जाएगा, उसमें उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को लाने और ले जाने का कार्य भी शामिल है। यह उनकी सेवा का अंग माना जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा िक उक्त कर्तव्यों के निर्वहन में असमर्थता व्यक्त करने और जान बूझकर अनुपस्थित रहने पर कर्तव्यों की अवहेलना मानी जाएगी। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध जनहित में ड्यूटी से अनुपस्थित मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।