फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shugnu was murdered in illicit relations, real accused arrested

अवैध संबंधों में की गई थी शुगनू की हत्या, असली आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shugnu was murdered in illicit relations, real accused arrested
चितबड़ागांव। क्षेत्र के कारो गांव में 28 अक्तूबर की रात शुगनू राजभर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में असरी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवक की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। मामले में परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि तहरीर में जिन्हें आरोपी बनाया गया था, उनका हत्या से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

कारों गांव में 29 अक्तूबर को पोखरे के पास युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की पहचान राजभर बस्ती निवासी शुगनू राजभर के रूप में हुई थी। परिजनों ने चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान नमो राजभर (19) पुत्र बालचंद राजभर निवासी ग्राम कारो को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि शुगनू राजभर की अवैध संबंध में हत्या की गई थी। नमो राजभर ने बहाने से बुलाकर पोखरे के पास बांस के डंडे से सिर पर कई वार किया। शुगनू जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। नमो राजभर चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान घर चला आया। 25 वर्षीय मृतक शुगनू शराब पीने का आदी था। जिस समय उसकी हत्या हुई उस समय भी वह शराब पीए हुए था। इसी कारण नमो राजभर के प्राणघातक हमले से स्वयं को बचा नहीं पाया। नमो राजभर ने बताया की चूंकि वह अकेले था इस कारण लाश को दूर कहीं ले जाकर ठिकाने नहीं लगा पाया। तालाब के किनारे पानी में फेंक दिया। डंडे को पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन

शुगनू राजभर के भाई विवेक राजभर की तहरीर पर जिन चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था वो निर्दोष निकले। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया की मुकदमा रंजिश पर आधारित था। जिन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था उसी परिवार की एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में शुगनू के विरुद्ध 2019 में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा किया गया था। उसकी की गिरफ्तारी भी हुई थी। परिजनों का मानना था कि इन्हीं चारों ने हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed