फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shop door broken and laptop mobile phone and cash stolen, police investigating CCTV

Ballia : दुकान का दरवाजा तोड़ लैपटाप, मोबाईल फोन और नकदी उड़ाया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Mon, 06 Jan 2025 06:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

मोबाइल शॉप से चोरों ने लैपटाप और मोबाईल फोन के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बंद दुकान में चोरों ने जमकर तांडव किया। सुबह ताला टूटा देखकर फोन पर दुकानदार को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Shop door broken and laptop mobile phone and cash stolen, police investigating CCTV
मोबाइल शॉप को चोरों ने खंगाला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला(रानीगंज) में बीती रात रविवार को इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के लैपटॉप, मोबाईल फोन तथा 17 हजार नकद रुपये की चोरी की। घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा दुकान का दरवाजा टूटा देख सोमवार की सुबह छह बजे दुकानदार को फोन द्वारा दी गई।

विज्ञापन


दुकानदार उमाशंकर वर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस अगल-बगल के मकानों पर लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है और मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। दुकानदार उमाशंकर वर्मा ने बताया कि रविवार को शाम सात बजे दुकान में ताला मार अपने गांव मिर्जापुर चला गया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे मकान मालिक द्वारा उसे फोन पर सूचित किया गया कि उसके दुकान का दरवाजा उखड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed