फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shivpan anguish on Modi Sarkar

केंद्र सरकार पर बरसे शिवपाल

Fri, 19 Dec 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 19 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shivpan anguish on Modi Sarkar
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि काला
विज्ञापन
धन लाने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा  वादा पूरा नहीं कर पाई। मोदी सरकार जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखा रही है। यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।

वह शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी के बड़े भाई डा. अजीजुद्दीन रिजवी के 40वें पर सिवान कला गांव पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे, छह माह बाद भी पूरा नहीं किया।

 कहा कि धर्म परिवर्तन कराकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री केवल विदेश दौरा करने में लगे हैं। कहा कि सपा सरकार ने जो वादे किए, उसे पूरा करके दिखाया।

खेतों की सिंचाई के मुद्दे पर कहा कि किसानों से किया गया वादा सपा सरकार ने पूरा किया है। समय से पानी तथा खाद-बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अमर सिंह से संबंधों के बाबत पूछे जाने पर कहा कि शुरू से ही उनसे अच्छे संबंध रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे।  दरौली पीपा पुल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि विधायक रिजवी जैसा चाहेंगे, वैसा ही होगा।

इससे पहले आदर्श इंटर कालेज सिवान कला के परिसर में हेलीकाप्टर से करीब 12.50 पर पहुंचे मंत्री शिवपाल यादव का खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय, विधायक जयप्रकाश अंचल के साथ ही जिलाधिकारी यशवंत राव, एसपी राजूबाबू सिंह ने स्वागत किया।

शिवपाल यादव ने स्व. अजीजुद्दीन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed