{"_id":"6873eeafc2f94f3812061cd9","slug":"shiva-temples-decorated-for-monday-devotees-will-perform-jalabhishek-ballia-news-c-190-1-ana1001-144040-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सोमवार के लिए सजे शिवालय, भक्त करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सोमवार के लिए सजे शिवालय, भक्त करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
बलिया। सावन के पहले सोमवार के लिए बालेश्वर मंदिर की विशेष साज-सज्जा की गई है। नगर के मिड्ढी स्थित शिवमंदिर, देवकली विमलेश्वर नाथ, लखनेश्वरडीह, बाबा मुक्तिनाथ मंदिर, अमांव में बुढवा महादेव मंदिर, कारो स्थित कामेश्वरनाथ मंदिर, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ मंदिर, असेगा स्थित बाबा शोकहरण नाथ मंदिर, इब्राहिमपट्टी स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर, नगरी स्थित नकटा महादेव, पटखौली स्थित शिवमंदिर आदि शिवालयों में सजावट की गई है। भोर से ही भक्त गंगा स्नान कर जलाभिषेक करेंगे।
बाबा बालेश्वर नाथ कमेटी के प्रबंधक अजय चौधरी डब्लू ने बताया कि रात एक बजे से मंदिर का कपाट खुल जाएगा। आरती के बाद भक्त दो बजे से जलाभिषेक करेंगे। पांच बजे सुबह में बाल भोग आरती होगी। उसके बाद जलाभिषेक चलता रहेगा। दोपहर एक बजे आरती होगी। रात 12 बजे भव्य शृंगार और महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। रात आठ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
द्वाबा का देवघर है श्री नरहरि धाम
जयप्रकाशनगर। गंगा व सरयू के बीच नरहरिपुरी स्थित श्री नरहरि धाम को द्वाबा का देवघर भी कहा जाता है। इस स्थान का वर्णन श्री वाल्मीकि रामायण में भी है। लिखा गया है कि यह स्थान कभी भगवान शिव की तपोस्थली रहा है। जनकपुर यात्रा के दौरान ऋषि विश्वामित्र जब श्रीराम लक्ष्मण के साथ जा रहे थे तो उसी बीच मठ पर एक रात विश्राम किया था। तब से यह स्थान द्वाबा का देवघर कहा जाता है।
विज्ञापन
शिवमंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बलिया। सावन मास की पहले सोमवार को शिवालयों में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। बालेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आसपास बैरिकेडिंग हुई है। सुरक्षा को लेकर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन की जिम्मेदारी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी को सौपी गई है। शिव मंदिरों पर पीएसी, पुलिस व महिला जवान तैनात रहेंगी। मंदिरों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। पहले सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए काफी संख्या में भक्त जल भरकर बाबा का अभिषेक करेंगे। गंगा घाट पर बाबा भोलेनाथ के भक्तों की होने वाली भीड़ को देखते हुए महावीर घाट मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की गई है।
सादे कपड़े में रहेगी महिला पुलिस
बालेश्वर मंदिर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात रहेंगी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवारी को देखते हुए मातहतों को चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मंदिर में प्रवेश व निकास के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में प्रवेश सामने से होगा पर निकास पिछले दरवाजा से रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में जवानों को लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
शहर में भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध
पहले सोमवार को शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले सभी मार्गो पर ई-रिक्शा, कार सहित अन्य छोटे वाहनों का संचालन बंद रहेगा। यातायात निरीक्षक गिरीराज सिंह ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे से छपरा की तरफ से आने वाले बड़े वाहन चिरईया मोड़ व भरौली रसड़ा से आने वाले वाहन फेफना से गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह, रेवती से होकर चलेंगे। वाहनों का रूट डायर्वजन पूर्ण रूप से लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस सभी चौराहे पर मुस्तैद रहेंगे।