{"_id":"62127f4a264a51171a20e27b","slug":"shabby-wires-replaced-in-412-villages-will-get-uninterrupted-supply-ballia-news-vns639602348","type":"story","status":"publish","title_hn":"412 गांवों में बदले गए जर्जर तार, मिलेगी निर्बाध आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
412 गांवों में बदले गए जर्जर तार, मिलेगी निर्बाध आपूर्ति
विज्ञापन
बलिया। गांवों में जर्जर तारों के बदलने का काम पिछले कई माह से चल रहा है। अब तक 412 गांवों के पूर्वे में कार्य पूरा हो चुका है। जर्जर तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाया गया है। इन गांवों में अब जहां निर्बाध बिजली मिलेगी वहीं तारों के टूटने से होने वाली घटनाएं भी रुके गी।
जिले के अधिकांश गांवों में वर्षों पहले हुए विद्युतीकरण के बाद कभी तारों की सुध नहीं ली गई। तारों के जर्जर होने के कारण आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। करीब छह माह पहले विद्युत विभाग ने एक हजार से अधिक आबादी के 906 गांवों के 920 मजरे को चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा। शासन की ओर से कार्य की स्वीकृति देते हुए पुराने तारों को हटाकर एबीसी केबल लगाने का निर्देश दिया। विभाग के माध्यमिक कार्यखंड की ओर से इस कार्य के लिए आंध प्रदेश के एनसीसी कंपनी का चयन किया गया। विभागीय अधिकारी की मानें तो पिछले महीनों में रुक-रुक लगातार हुई बारिश के कारण कार्य काफी प्रभावित हुआ लेकिन अब कार्य ने गति पकड़ ली है। अब तक 412 मजरों में कार्य पूरा हो चुका है। अब इन गांवों के लोगों को बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से होगी।
एबीसी से लाइन लॉस में भी होगी कमी, बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश
दशक पहले तक विद्युतीकरण में ओवरहेड वायर का प्रयोग किया जाता था और वह तार अब जर्जर हो चुके हैं। इन तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाए जाने से एक ओर जहां लाइन लॉस कम होगा वहीं विद्युत चोरी पर भी अंकुश लगाना आसान हो जाएगा क्योंकि एबीसी केबल में कहीं भी कटियामारी नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
मजरों में पुराने तारों को बदलने का काम चल रहा है। वित्तीय वर्ष के अंत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिन मजरों में कार्य पूरा हो गया है, उन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से होगी।
- एके चौधरी, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया