फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shabad Kirtan in Ritul procession

शबद कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी

Fri, 26 Dec 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan in Ritul procession
गुरुगोविंद सिंह महाराज की 348वीं प्रकाश उत्सव जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरु दरबार से निशान साहेब की अगुवाई में निकलकर नगर के विभिन्न मार्गोें का भ्रमण करते हुए फिर गुरु दरबार पहुंची।
विज्ञापन


प्रभात फेरी में शामिल लोग सबद कीर्तन करते हुए नगर के कासिम बाजार, विशुनीपुर, स्टेशन, मालगोदाम, एलआईसी रोड, सिनेमा रोड, चौक, कासिम बाजार, वृंदावन होते हुए सरदार दवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन


वहीं प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार की रात बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता और कीर्तन प्रतियोगिता हुई। इसमें बढ़चढ़ बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने गुरु गोविंद महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कमेटी के मीडिया प्रभारी सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि इस बार कानपुर से गदका पार्टी आ रही है, जो शोभा यात्रा में अपने शौर्य कला का प्रदर्शन करेगी। साथ ही बंगाल से रागी जत्था आ रहा है, जो 27 और 28 को अपना कार्यक्रम देंगे। कहा कि शोभा यात्रा में विभिन्न जिलों से आई बैंड शामिल होंगे।


प्रभात फेरी में सरदार जोगिंद्र सिंह, सरदार श्रवण सिंह, सरदार जसवीर सिंह राजपूत, सरदार रवींद्र सिंह, हरिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, गुरूवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवीर सिंह, हरजीत सिंह, इकबाल सिंह, संतोष सिंह,         जितेंद्र सिंह, गुरुदीप सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed