{"_id":"604a4d6ee9d6612c3c244a27","slug":"seven-policemen-including-a-sub-inspector-line-spot-in-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में एक उप निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, शराब तस्करी के मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में एक उप निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, शराब तस्करी के मामले में हुई कार्रवाई
Thu, 11 Mar 2021 10:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने शराब तस्करी में संलिप्त और ड्यूटी में उदासीनता बरतने के मामले में एक उप निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पियरिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पास कंटेनर व दो पिकअप से 960 पेटी हरियाणा की शराब गड़वार पुलिस ने मंगलवार रात पकड़ी थी। मामले में एसपी ने उप निरीक्षक ओमप्रकाश चौबे व आरक्षी गोविंद मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
उधर, एसपी ने उभाव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, अजय यादव, महिला आरक्षी अनुराधा पांडेय व अंजू पाल को भी लाइन हाजिर कर दिया है। सभी पर ड्यूटी में शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन