फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sensation on finding dead girl's body

अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी

Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sensation on finding dead girl's body
नगरा। तूर्तीपार मुख्य नहर में इंदासों गांव के समीप मंगलवार को 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर अनत्य पीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंदासो गांव के युवक मुख्य नहर के पुलिया पर बैठने गए तो देखा कि पुल में एक शव फंसाहुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवती के शव को नहर से बाहर निकालवाया। इसके उपरांत पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवती काले रंग की सलवार व समीज पहने हुई थी। शव नहर में कहीं से बहता हुआ आया होगा। जल्द ही शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed