रेवती। नगर के आरएनपी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय 46 वीं उप्र सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसमें कई जिलों जनपदों से 29 टीमों के खिलाड़ियों का समूह स्काउट के बैंड बाजा के साथ जब मैदान में उतरा तो लोग जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। भाजपा नेता कनक पांडेय, अभय शंकर पांडेय, स्कूल की प्रबंधक सुनिता पांडेय की उपस्थित में मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश ने चैम्पियनशिप में शामिल विभिन्न जनपदों से आयी 29 टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
तीन कोटों पर चल रहे खेल का उद्घाटन मैच कुशीनगर तथा बलिया के साथ उद्घाटन मैच नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पांडेय के टास उछालने के बाद शुरू हुआ। जबकि दूसरे और तीसरे कोट पर क्रमश: मेरठ-आजमगढ़, फैजाबाद - पीलीभित के बीच कबड्डी की पहले राउंड की प्रतिस्पर्धाएं हुई। कुशीनगर की टीम ने 32 अंक प्राप्त कर बलिया की टीम 16 अंक, आजमगढ़ की टीम 46 अंक प्राप्त कर मेरठ 27 अंक, पीलीभीत की टीम ने 41 अंक हासिल कर फैजाबाद की टीम 28 अंक को परास्त किया। समाचार लिखे जाने तक प्रतिस्पर्धाएं चल रही थीं। रेफरी जय शंकर पांडेय, अम्पायर राम प्रसाद, शराफत अली तथा स्कोरर दशरथ पाल रहे। इसके पूर्व आरएनपी पब्लिक स्कूल के की। छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि कबड्डी संगठित होने की प्रेरणा देने के साथ छूआछूत की भावना समाप्त कर देश को देने तथा देश के लिए जीने मरने के लिए हमें तैयार करती है। संचालन पंकज सिंह एवं शम्भूकान्त तिवारी ने किया। इस मौके पर उप्र कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला ओलम्पिक महासंघ के महासचिव धीरेंद्र शुक्ल, राजेंद्र प्रताप सिंह, डा अजय तिवारी, अजय सिंह, अशोक चौरसिया, कौशल सिंह, प्रतुल ओझा आदि रहे।