{"_id":"61dc1d317636dcad84b6f5aa4dbe3a5a","slug":"send-elementary-school-teacher-to-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को प्राथमिक स्कूल भेजें शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को प्राथमिक स्कूल भेजें शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
सूबे के बेसिक शिक्षामंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षक अपने बच्चों को भी प्राथमिक स्कूलों में भेजा करें। वह बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं उन्नयन गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा शिक्षकों के सम्मान से ही किसी भी देश का उत्थान संभव है। जिस देश में गुरु दुखी होगा, उस देश में खुशहाली नहीं आ सकती है। समारोह में उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधानसभा में हमसे प्रश्न पूछा जाता है कि शिक्षक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं। मंत्री ने उनसे अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षामित्रों की शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किया। इसका परिणाम सामने है।
कहा कि रसोइयों का भी मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि चुनाव से पहले भाजपा के लोग दूध की नदियां बहाने की बात करते थे। मोदी सरकार अब उन वादों से मुकरने लगी है। विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने शिक्षकों की समस्याओं को गिनाया और शिक्षकों को नजदीक के विद्यालयों पर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
बीएसए राकेश सिंह ने शिक्षामित्रों के समायोजन के मंत्री के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर पंकज सिंह, भोला साह, दिनेश तिवारी, राजेश सिंह, सुरेद्र सिंह यादव, संरक्षक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, विजय शंकर सिंह, अजय सिंह ने विचार रखा। सभा में मुख्य रूप से धनश्याम चौबे, अरुण सिंह, जितेंद्र राय, एसडीएम बैरिया सुशील प्रताप सिंह, रणजीत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ईश्वर दयाल पांडेय तथा संचालन राधेश्याम पांडेय ने किया।