फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selection of quota shops of two villages stopped due to non-availability of police system

पुलिस व्यवस्था नहीं मिलने से रुका दो गांवों के कोटे की दुकान का चयन

Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Selection of quota shops of two villages stopped due to non-availability of police system
बैरिया। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में असमर्थता जताने पर दो गांवों के कोटे की दुकानों के चयन को होने वाली खुली बैठक स्थगित कर दी गई। एक बार फिर नई तिथि निर्धारित कर दुकानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैरिया विकास खंड के ग्राम पंचायत गंगापुर में उमेश यादव के कोटे की दुकान कुछ समय पूर्व अनियमितता के कारण विभाग ने निरस्त कर दिया था। नई दुकान चयन का आदेश उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने जारी किया था। खुली बैठक के लिए 17 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत जगदेवा की सुशीला यादव पत्नी भगवान यादव के कोटे की दुकान भी निरस्त है। वहां भी 17 नवंबर को खुली बैठक करके नई दुकान का चयन किया जाना था लेकिन पुलिस विभाग ने नगर निकाय के चुनाव और कानून व्यवस्था कायम रखने में व्यस्तता को बताते हुए तय तिथि पर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए नई तिथि निर्धारित करने का आग्रह उप जिलाधिकारी से किया था। पुलिस प्रशासन दुकानों के चयन को लेकिन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। क्योंकि दो वर्ष पूर्व दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर बैठक में ही गोली चली थी और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जब तक पर्याप्त संख्या में फोर्स और हमारे बड़े अधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे। तब तक कोटे की दुकानों का चयन कराना खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इन दोनों गांव में गोलबंदी है। उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि अब नई तिथि नगर पंचायत चुनाव के बाद निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed