{"_id":"5eb2d6938ebc3e902c2084f2","slug":"second-person-injured-in-a-fight-over-harassment-by-phone-also-died-ballia-news-vns5235418172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर परेशान करने के विवाद में हुई मारपीट में घायल दूसरे व्यक्ति की भी हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कर परेशान करने के विवाद में हुई मारपीट में घायल दूसरे व्यक्ति की भी हुई मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में सोमवार देर शाम युवती को फोन कर परेशान करने के विवाद में हुई मारपीट में घायल दूसरे व्यक्ति वसीम अहमद की भी बुधवार सुबह वाराणसी में मौत हो गई। हमजा उर्फ फरहीन की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा वसीम अहमद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है।
मासुमपुर गांव में अखिलेश चौरसिया व सोहेल खान के परिवारों में मोबाइल पर फोन कर युवती को परेशान करने को लेकर सोमवार रात मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। वाराणसी ले जाते समय सोहेल पक्ष के हमजा उर्फ फरहीन की मौत हो गई थी। वसीम का उपचार वाराणसी में चल रहा था। घायल वसीम ने मंगलवार को ही घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर भेजी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अखिलेेश चौरसिया, अभिनीत चौरसिया, धनु वर्मा, प्रवीण चौरसिया व पंकज चौरसिया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार का कहना है कि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दूूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। गांव में कैंप करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।