फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scrutiny of nomination papers rejected papers of 37 candidates

नामांकन पत्रों की जांच में 37 उम्मीदवारों के पर्चें खारिज

Mon, 14 Feb 2022 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers rejected papers of 37 candidates
बलिया। विधान सभा चुनाव को लेकर हाल ही में संपन्न हुए नामांकन के बाद सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। इनमें जांच के दौरान 37 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज कर दिया गया। इसमें 23 दलीय उम्मीवारों के और 14 निर्दलीयों के पर्चें शामिल है। इस दौरान कलेक्ट्रेट व माडल तहसील परिसर में गहमागहमी रही। इसको देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया था। जिन विधान सभाओं के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए है, इनमें बलिया विधान सभा में नौ, फेफना में दो, सिकंदरपुर पांच, बैरिया में दो, बांसडीह में नौ, बैल्थरारोड में एक और रसड़ा विधान सभा में नौ उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए गए है।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह तक चले नामांकन के दौरान जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 122 लोगों ने पर्चा भरा था। इसमें सबसे अधिक बलिया नगर विधान सभा में 23 और सबसे कम बैरिया विधान सभा में दस लोगों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान बलिया नगर विधान सभा के नौ उम्मीदवारों के नामांकन त्रुटिपूर्ण मिले और उन्हें खारिज कर दिया गया। इनमें भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के बजरंगी, निर्दलीय सुनील गुप्ता, नवीन, तेजनारायन, मंटू के अलावा जनता दल यू के धनजी पटेल, बहुजन मुक्ति पार्टी विजेंद्र, आप के विजय कन्नौजिया तथा शिवसेना के आशीष का परचा शामिल है। जबकि फेफना विधान सभा में एआईएमआईएम के मोहम्मद महताब और आम आदमी पार्टी के लक्ष्मण सिंह का पर्चा त्रुटि पूर्ण होने के कारण खारिज हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सिकंदरपुर विधान सभा में रिपब्लिकन सेना से नामांकन करने वाले भरत चौहान, विकासशील इंसान पार्टी भागमनी देवी, जनसत्ता पार्टी (लोकतांत्रिक) के अजय कुमार, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी छठ्ठू प्रसाह साहू और भारतीय जन नायक पार्टी के मो. जफर अली का नामांकन रद्द कर दिया गया। जबकि बैरिया विधान सभा से दो निर्दलीय उम्मीदवारों अवधेश उपाध्याय व बसंती देवी का नामांकन खामीयुक्त होने कारण रद्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त बांसडीह विधान सभा में वंचित समाज पार्टी के अच्छेलाल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के छट्ठू प्रसाद साहू, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के मुन्ना प्रसाद के अलावा निर्दलीय कंचन, पदुम, प्रमोद, सुनैना देवी, हरेंद्र, हृदयानंद का परचा खारिज हो गया है। जबकि बेल्थरारोड में आम आदमी पार्टी के दयानंद राम का नामांकन निरस्त हुआ है। इसके अलावा रसड़ा विधान सभा में राष्ट्र उदय पार्टी के श्रीपति पाल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी के वीरेंद्र, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के विजय, समझदार पार्टी की सरोज देवी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के जय बहादुर, आम आदमी पार्टी के सुधाकर, रिपब्लिक सेना के रमाशंकर के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र, रामाश्रय चौरसिया का नामांकन रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विधान सभा कुल नामांकन अब प्रत्याशियों की संख्या
बेल्थरारोड (सुरक्षित) 14 13
रसड़ा - 19 10
सिकंदरपुर - 17 12
फेफना - 17 15
बलिया नगर - 23 14
बांसडीह - 22 13
बैरिया - 10 08
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed