फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scorpios overturned uncontrollably, one dead, the other serious

बेकाबू होकर पलटी स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 17 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Scorpios overturned uncontrollably, one dead, the other serious
रसड़ा के प्रधानपुर मार्ग स्थित डेहरी गांव के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलट गयी। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इस घटना में ड्राइवर छत्तीसगढ़ के जनपद राजनांदगांव छुई निवासी भोला 37 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के हरदासपुर निवासी सतीश पाल 35 वर्ष पुत्र शिव अवतार रामपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। गाजीपुर जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर हरदासपुर निवासी सीताराम पाल छत्तीसगढ़ जिला राजनाद गांव छुई खदान गांव में अध्यापक पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव छुई खदान गांव से अपने परिवार संग स्कॉर्पियो से रिजर्व करके गांव आया था। वाहन का पंचर टायर बनवा कर रसड़ा से अपने घर जा रहे था कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed