फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   science fair me dikhaya hunar

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

Fri, 24 Feb 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 24 Feb 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
science fair me dikhaya hunar
- फोटो : self
देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली के शेखर आडिटोरियम हॉल में मंगलवार को सीबीएसई के निर्देशानुसार कक्षा 9 एवं कक्षा 10 का छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए इस जमाने के आधुनिकीकरण उपकरण मॉडल को बारीकी से देखा।
विज्ञापन


जैसे इको फ्रेंडली एसी मशीन, एटीएम मशीन, मैक्कुलम क्लीनर, ओलिक एसीड, मॉडल स्टीमर मशीन, मिसाइल  की कलाकृति पेश की। सबसे खास बात स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मॉडल, भारत की संस्कृति भारत का आधुनिक नक्शा भी दिखाया गया। विद्यालय के सबसे बड़ी मिसाइल को हवा में उड़ा कर दिखाना और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम मशीन की कैसे मतदान किया जाएगा, आदि छात्राओं ने बारीकी से अपने माडलों में दिखाया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में दिव्या, मोनिका, रिया, अमन, दीपक, ऋषिकेश, बलदाऊ, आदित्य, कशिश, आर्या, अनुष्का आदि छात्र-छात्रा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन देखकर कहा कि अगर ऐसे छात्र कुछ करने के लिए अपना हिम्मत रखते हैं तो विद्यालय के तरफ से हर संभव मदद देने के लिए मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी छात्र अपने को कमजोर महसूस न करें, मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं । इस मौके पर इंदू त्रिपाठी, नजमुल अंसारी, कमलेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, बीके सिंह, अमित पांडेय, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed