फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   school clerk kidnapped from office

स्कूल के लिपिक का ऑफिस से अपहरण

Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
school clerk kidnapped from office
लालगंज। क्षेत्र के रामनाथ पाठक इण्टर कालेज मुरारपट्टी के ऑफिस में सोमवार को पहुंचे तीन लोगों ने एक लिपिक को अपने आपको इंस्पेक्टर आफिस का बताकर उसे अगवा कर लिया और लेकर चले गए। कुछ देर बाद लिपिक का मोबाइल स्वीच आफ होने पर उसके सहयोगी अध्यापक प्रदीप कुशवाहा ने डायल 112 पर सूचना दी तो दोकटी पुलिस हरकत में आई। उधर, अपहरणकर्ता लिपिक को सहतवार थाना के सुरहियां पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए। मोबाइल ऑन करने के बाद पीड़ित लिपिक ने पुलिस को आप बीती सुनाई और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी स्थित रामनाथ पाठक इंटर कालेज में हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी विनय शंकर दुबे लिपिक हैं। सोमवार को वह ऑफिस में कार्य कर रहे थे, जहां तीन लोग पहुंचे ओर अपने को इंस्पेक्टर ऑफिस का अधिकारी बताकर उसे साथ चलने को कहा। थोड़ी देर बाद लिपिक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अपहरण की सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक ने तत्काल ही पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू कर दी। ऐसे में अपहरणकर्ता लिपिक को छोड़ कर चले गए। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed