फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Satsang Bhawan will be built at religious places and Yoga buildings in schools

वर्चुअल सम्मेलन में प्रभारी मंत्री के अलावा सांसदों व विधायक ने रखे विचार

Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Satsang Bhawan will be built at religious places and Yoga buildings in schools
बैरिया। भाजपा बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने हम वोट के लिए नहीं देश के लिए काम करते हैं। हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया, अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू कराया और कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया। कहा कांग्रेस ने 70 वर्षों के शासन काल में देश का काफी नुकसान किया। लद्दाख से सटे 1400 वर्ग मील जमीन कांग्रेस के शासन काल में चीन को दे दिया जो अक्साई चीन कहा जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया गया जो अब गुलाम कश्मीर के नाम से जाना जाता है। जबसे केंद्र में हमारी सरकार बनी है हमने पड़ोसियों के सामने सर उठाकर सीना तान कर रहने की परंपरा को स्थापित किया है। कहा कि कोरोना से बचने के लिए सभी जरूरी बंदिशों को मानना होगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। सरकार ने गांव, गरीब, किसान के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। आने वाले दिनों में किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। क्षेत्र में हो रहे कटान रोधी कार्यों में मानक का उल्लंघन ने हो इसलिए कार्यकर्ता उन कार्यों पर नजर रखें। हाजीपुर-गाजीपुर मार्ग के मरम्मत का कार्य एनएचएआई ने शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में धर्मिक स्थलों के समीप सत्संग भवन व शिक्षण संस्थानों में योग भवन बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बलिया संकट के दौर से गुजर रहा है। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंस तथा सरकार द्वारा लागू लॉक डाउन व अन्य नियमों का पालन करें। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि साहस संवेदना व सेवा से किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है। इस संकट काल में सरकार द्वारा लागू नियमों का पालन करें व आयुर्वेद में वर्णित देशी औषधियों का सेवन कर कोरोना से बचें। जिले के फेफना व बसंतपुर में स्थापित एल-1 अस्पतालों की स्थिति खराब है। वर्चुअल सम्मेलन को भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, रणजीत मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed