{"_id":"586bbca04f1c1b1c7e158fc1","slug":"saryu-yamuna-express-nirast","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 03 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
कड़ाके की ठंड और कोहरे से आम जनजीवन तो अस्तव्यस्त हो ही गया है, साथ ही लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं ट्रेनों का आवागमन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। मंगलवार को तो अप जमुना एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। जिससे यात्रियों के अपने गंतव्य तक जाने को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड और कोहरे में लोग घंटों ट्रेनों का इंतजार करने को बाध्य हैं।
ठंड से और कोहरे के कारण लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों का जीना बेहाल हो गया है। वहीं ट्रेनें भी ठंड और कोहरे के कारण मंगलवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति खराब उस समय हो गई जब अप जमुना-एक्सप्रेस निरस्त हो गई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशान दिखे।
सबसे अधिक परेशान स्टेशन पर अपने करीबियों को लेने पहुंचने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। वे घंटों ठंड में ट्रेनों का इंतजार करते देखे जा रहे हैं। ठंड और कोहरे के चलते मंगलवार को 15716 डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस 3 घंटे, 19165 साबरमती एक्सप्रेस 4 घंटे, 18192 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस 6 घंटे, 13138 डाउन आजमगढ़ कोलकाता 11 घंटे, 15159 अप सारनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे देर से रही।
विज्ञापन
जबकि 14649 अप सरयू यमुना एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। सोमवार को आने जाने वाली 12561 अप स्वतंत्रा संग्राम सेनानी 14 घंटे, एवं 12562 डाउन 24 घंटे देरी से बलिया पहुंची। जिसके इंतजार में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ी। कई यात्री तो ट्रेनों की लेट-लतीफी देखकर अपनी यात्रा भी रद्द कर रहे हैं।