फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu waves have taken away 92 houses

Ballia News: 92 मकानों को लील चुकी हैं सरयू की लहरें

Sun, 01 Sep 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Saryu waves have taken away 92 houses
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी के 72 और शिवाल मठिया के 20 सहित कुल 92 परिवारों के मकान जुलाई से अब तक सरयू नदी की लहरों में समा चुके हैं। अपनी आंखों के सामने अपना आशियाना उजड़ते देख लोग छाती पीट रहे हैं। कटान पीड़ितों को बसाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है। ऐसे में गृह अनुदान मिलने के बाद भी वो अपना आळियाना कैसे बसाएंगे यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन

सरयू नदी की तेज लहरों ने टाड़ी गांव में वर्ष 2022 में कटान शुरू किया था। उस समय 125 परिवार बेघर हुए थे। कटान 2023 में भी जारी रहा 85 से अधिक परिवारों के मकान नदी में समाहित हो गए। 2024 में टाड़ी व शिवाल में 92 परिवारों का आशियाना नदी में समा चुका है। कटान पीड़ितों के अनुसार शुक्रवार की देर रात भी 20 मिनट तक सरयू नदी की लहरों ने कटान किया। कई एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समाहित होने के साथ ही रामप्रवेश यादव के झोपड़ी को नुकसान पहुंचा है। दर्जनों लोगों का मकान कटने के कगार पर है। नदी किनारे बसे कुछ लोग अपना घर छोड़ दूसरी जगह आशियाना बनाने की तलाश में जुटे हैं तो कुछ लोग अपना घर-द्वार हटा रहे हैं। लोगों में दहशत का माहौल में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदी कब हमारे घरों को अपनी आगोश में ले लेगी, यह कहना मुश्किल है। जिस तरह से कटान हो रहा है, ऐसे में सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। इस डर से स्थानीय कुछ घर-परिवार की महिलाएं व बच्चे अपने घर के बचे भाग व सामान को हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed