फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's water level is decreasing, still above the red mark

सरयू का घट रहा जलस्तर, फिर भी लाल निशान से ऊपर

Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level is decreasing, still above the red mark
सिकंदरपुर क्षेत्र में उपजाऊ भूमि को काटती घाघरा की लहरे। - फोटो : BALLIA
पिछले दो दिनों से सरयू का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे तटवर्ती इलाके लोगों ने राहत की सांस ली है। घटते जलस्तर से कटान का डर सताने लगा है। तटवर्ती इलाके के लोगों का कहना है कि सरयू में बैकरोलिंग तेज होती है, जिससे कटान तेज होती है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार उफनाई सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। पिछले 24 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद धीरे-धीरे घटाव का क्रम शुरू हो गया, जो बृहस्पतिवार की शाम तक जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को जलस्तर 64.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 64.01 मी से 0.09 मीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। नदी के रुख में नरमी के बाद बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। उधर, जलस्तर में कमी के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। इससे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन

घटते जलस्तर के बीच कटान से लोग सहमे
सिकंदरपुर। खतरा निशान से ऊपर बह रही सरयू का तेवर कम तो हुआ है लेकिन जलस्तर में कमी की दर अभी काफी कम है। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में जलस्तर काफी तेजी से नीचे जाएगा। लेकिन कटान का खतरा बरकरार होने से लोगों में दहशत है। खासकर खरीद, पुरुषोत्तम पट्टी, कठौड़ा, निपनिया, बसारिखपुर और डूहा बिहरा में लहरों की उछाल से कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कटान के चलते सरयू में भूमि समाहित होने का क्रम शुरू हो चुका है। वहीं, एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों व बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 घंटे में चार सेमी का हुआ घटाव
रेवती। क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता कुछ कम हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे चांदपुर गेज पर नदी 57.62 मीटर पर बह रही थी, जबकि बुधवार की शाम 4 बजे इसी गेज पर नदी का जलस्तर 57.66 मीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed