फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sankata Chaturthi today, Ganesh Puja, offering water to the moon fulfils your wishes

Ballia News: संकटा चतुर्थी आज, गणेश पूजन, चंद्रमा को अर्घ्य देने से पूरी होती है मनोकामना

Tue, 12 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sankata Chaturthi today, Ganesh Puja, offering water to the moon fulfils your wishes
बलिया। पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकट चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। मंगलवार को संकटा चतुर्थी का व्रत है। चंद्रोदय रात्रि 8:37 पर हो रहा है इसलिए चंद्रमा को अर्घ्य 8:37 के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंदरपुर थम्ह्नपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। संतान की लंबी आयु और आरोग्यता के लिए इस दिन स्त्रियां व्रत रखती हैं। इस दिन गणपति के पूजन के साथ चंद्रमा को भी अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन

इस दिन सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखते हैं। संकट से मुक्ति मिलने को संकटी कहते हैं। माना जाता है कि संकट चतुर्थी का व्रत करने से सभी तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है। चंद्रमा दर्शन वह अर्घ्य के बाद उपवास को तोड़ा जाता है। पूजन व कथा के पश्चात अथर्वशीर्ष का पाठ, गणेश द्वादश नामावली का पाठ करना चाहिए। दिन में या गोधली बेला में गणेश जी के दर्शन अवश्य करना चाहिए। तिल के लड्डू व दूर्वा गणेश जी को अर्पण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस व्रत को करने से व्रत करने वाली महिला को सभी प्रकार के सुख, दीर्घायु पुत्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed