फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sankalp yatra nikal chandrashekhar ko kiya yaad

संकल्प यात्रा निकाल चंद्रशेखर को किया याद

Fri, 06 Jan 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 06 Jan 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
sankalp yatra nikal chandrashekhar ko kiya yaad
नगर में संकल्प पदयात्रा
विज्ञापन

छात्र युवा अधिकार मंच के बैनर तले जिले के युवाआें ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा निकाली गई पदयात्रा की 34 वीं वर्षगांठ पर संकल्प मार्च निकाला। युवाआें ने कहा कि आज के ही दिन चंद्रशेखर ने ऐतिहासिक पदयात्रा कन्याकुमारी से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली थी। यह संकल्प यात्रा प्रदेश के युवाओं को उनके बताए गए मार्गो पर चलने के लिए संकल्प दिलाने का कार्य करेगा। 



पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पदयात्रा की 34 वीं वर्षगांठ पर छात्र युवा अधिकार मंच के युवाओं ने कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थल से शहीद चौक स्थित गांधी की प्रतिमा तक संकल्प मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर नौजवानों ने चंद्रशेखर की याद में नारे लगाए।

विज्ञापन



इस मौके पर युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सदात अनवर, युवा अधिकार मंच के संयोजक बाबूल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष समी कुमार सिंह, विशाल प्रताप सिंह, विकास पांडेय लाला, मदन, संचेश, मनेंद्र, अनुभव, उपेंद्र सिंह, मुकेश, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, अरविंद यादव, संयोजक आलोक सिंह कुंवर, रंजन सिंह, रणधीर सिंह, राघवेंद्र प्रताप गोलू आदि मौजूद रहे। संचालन विकास ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed