Ballia News: समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने जनसभा में भरी हुंकार, बोले शंखलाल माझी, संघर्ष जारी रहेगा
पूर्व सांसद शंखलाल माझी ने कहा कि मुकदमे वापस नहीं हुए तो सपा आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। हालपुर खेल मैदान में जनसभा कर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालपुर में 23 जून को हुए हादसे में पांच वर्षीय आयुष साहनी की मौत और विरोध में जाम लगना वाले ग्रमीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने हालपुर में जनसभा की।
जनसभा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शंखलाल माझी, विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के सांसद डॉ. रमाशंकर राजभर और सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान शामिल हुए। सपा का प्रतिनधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आयुष साहनी के पिता अंजनी साहनी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वश्त किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शंखलाल माझी ने कहा कि जिसका बेटा मरा हो, अगर वह न्याय की मांग करता है, तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। अगर हालपुर के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।मछुआ समुदाय से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें।
उन्होंने याद दिलाया कि मछुआ समाज के अधिकारों की लड़ाई समाजवादी विचारधारा ने ही लड़ी है और फूलन देवी को जेल से निकलवाकर सांसद बनवाने का कार्य भी मुलायम सिंह यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि वेद व्यास जैसे विद्वान भी मछुआ समाज से थे, आज भी उसी समाज में प्रतिभाएं हैं। शिक्षा ही विकास का रास्ता है।
सांसद डॉ. रमाशंकर राजभर ने कहा कि कुछ नेता आरक्षण की कोख से जन्म लेकर सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं। उन्होंने सीधे नाम लेते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर समाज का सौदा कर अपने परिवार का भविष्य बना रहे हैं। वे ढोंगी हैं, उन्हें समाज की कोई चिंता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही हर वर्ग को 5 लाख आवास के लिए और 3,000 मासिक पेंशन दी जाएगी।
उन्होंने 5 किलो राशन पर मत दौड़ो, यह तुम्हारे पैसे से खरीदा गया है, सरकार इसे अपने बाप की संपत्ति समझ रही है। सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर कर रही है और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है। उन्होंने लोगों से मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।
संचालन कर रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा, कियह कैसा न्याय है कि किसी का बेटा मारा जाए और जब परिजन अपनी बात रखने जाएं तो उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाए? हालपुर, कैथौली जैसी घटनाओं में एक खास जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासन का पूरा तंत्र उस प्रतिनिधि के पक्ष में काम कर रहा है और आम जनता को दबाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया कि वह पीड़ितों के साथ खड़ी है और अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। यशपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, उमेश मिश्रा, सुशील पांडे कान्ह जी, रामा यादव, बिहारी पांडे, श्रीप्रकाश राजभर, सुनील मौर्या, विनय गोंड, मनोहर गोंड, चंदन साहनी, राजाराम साहनी, अनिकेत साहनी, मंटू साहनी, शिव शंकर साहनी, अशोक यादव, शिवनारायण राय थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.