फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salutes the martyrs of Charawan on sacrifice day

बलिदान दिवस पर चरौवां के शहीदों को किया नमन

Tue, 25 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Salutes the martyrs of Charawan on sacrifice day
भीमपुरा। देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले चरौवां गांव के वीर सपूतों की स्मृति में मंगलवार को शहीद स्मारक चरौवां गांव के प्रांगण में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वीर सपूतों को नमन किया। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर वर्ष की भांति शहीद स्थल पर मेला का आयोजन नहीं किया जा सका, जिससे लोगों में काफी मायूसी रही।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवां गांव स्थित स्मारक स्थल पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झंडारोहण होते ही इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों से इलाका गुंजायमान हो उठा। इसके बाद शहीद स्मारक पर पहुंचे लोगों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि इस देश को गुलामी की बेडि़यों से आजाद कराने के लिए चरौवां का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ही देन है कि हम स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं। आज के वर्तमान पीढ़ी को इन सेनानियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आज देश स्वतंत्र है। अब लोगों को देश के लिए मरने की नहीं बल्कि देश के लिए जीने की आवश्यकता है और इसकी जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है जो अपने अतीत के गौरव को पुन: स्थापित करें। गांव के लोगों ने बताया कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय पुरुष महिलाओं के साथ पशुओं ने भी अपनी जान की बाजी लगाई थी। चरौवां गांव के शहीद खर बियार, शिव शंकर सिंह, मंगला सिंह और नारी शक्ति मकतुलिया मालिन की कुर्बानियों को याद किया गया। इस मौके पर अवनीश सिंह, प्रिंस सिंह, मुन्ना सिंह, देवेंद्र पांडेय, शिवाजी यादव, परमानंद वर्मा, सुनील कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed