फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sales of umbrellas and raincoats have dropped by 25% due to reduced rainfall.

Ballia News: बारिश कम होने से छाता व रेनकोट की बिक्री 25 फीसदी कम हुई

Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sales of umbrellas and raincoats have dropped by 25% due to reduced rainfall.
नगर के स्टेशन रोड पर छाता की खरीदारी करता युवक।संवाद
बलिया। शहर के छाता व रेनकोट कारोबारी को अच्छी बारिश का इंतजार है। आधा जुलाई बीत जाने के बाद भी बिक्री में तेजी नहीं आई है। इस बार अब तक 25 फीसदी बिक्री कम हुई है।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी छाता व रेनकोट विक्रेताओं को काफी निराश किया है। हालत यह है कि मानसून की सुस्ती चाल इन कारोबारियों पर भारी पड़ गया है। छाता व रेन कोट की कई पेटी अभी तक खुल ही नहीं सकी है। शहर के छाता व रेन कोट कारोबारी मोती व अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के समय लोगों को ऑफिस, बाजार जाने के लिए छाते की जरूरत पड़ती है। वहीं धान रोपनी के समय किसान छाता का सहारा लेते हैं। मगर, वर्षा के अभाव में छाते का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के सीजन में हर साल छाते व रेनकोट का 1.50 करोड़ से अधिक कारोबार होता है। इस साल अब तक कम अन्य सालों की अपेक्षा 25 प्रतिशत छाता व रेनकोट का कारोबार हो सका है। छाता व्यापारी अनिल ने बताया कि बाजार में पिछले साल की दर पर ही छाता व रेन कोट की बिक्री की जा रही है। 150 से लेकर 220 रुपये तक का छाता उपलब्ध है। कोलकाता से बारिश शुरू होने से पहले ही अप्रैल में माल आ जाता है। सावन बीतने के बाद इसे समेट लिया जाता है। पिछले सीजन में प्रतिदिन 10 से 25 छाता की बिक्री होती थी। इस साल दो- चार तक ही सिमट कर रह गया है। रेन कोट के विक्रेता मंटू ने बताया कि रेट कोट की कीमत साइज व क्वालिटी की ऊपर है। 290 से लेकर 950 रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed