फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salary stopped of many officers including CMO who remained absent

Ballia News: नदारद रहे सीएमओ समेत कई अधिकारियों का रोका वेतन

Mon, 21 Aug 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Salary stopped of many officers including CMO who remained absent
बैरिया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उपस्थिति रजिस्टर मांग कर अनुपस्थिति दर्ज करने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी सहित आधा दर्जन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद, एक-एक फरियादियों की शिकायत गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एक मामले में डीएम ने रेवती थानाध्यक्ष पर भी नाराज हुए। समाधान दिवस में दर्जनों मामले भूमि विवाद से जुड़े आए। ऐसे में जिलाधिकारी ने एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र को कानूनगो का अलग-अलग रजिस्टर बनाने और समीक्षा करने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के पहुंचने से शिकायतकर्ता खुश दिखें। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक एस आनंद की उपस्थिति में कुल 85 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें मौके पर ही 14 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

परमात्मानंद कुशवाहा मौजा चैता छपरा में भूमि विवाद का मामला उठाया, जिसमें जिलाधिकारी ने 25 अगस्त तक निस्तारण करने का आदेश दिया। भीख छपरा निवासी पंचदेव राम इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की मजदूरी न मिलने की शिकायत की। सावन छपरा निवासी सोनी पत्नी ऋषि कुमार पासवान दहेज उत्पीड़न की शिकायत किया। चाईछपरा निवासी दिव्यांग संतोष चौधरी बैटरी वाला रिक्शा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंतगिरी के मठिया निवासी गौतम कुमार राव भूमि विवाद, दोकटी निवासी जितेंद्र कुमार मजदूरी और सामान का पैसा न देने का शिकायत की। बैरिया निवासी गीता देवी पत्नी उपेंद्र सिंह भूमि विवाद, उपाध्यायपुर मौजा के गणेश यादव ने बैनामा की जमीन पर विक्रेता द्वारा कब्जा न देने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने टीम गठित करने का आदेश उप जिलाधिकारी को दिया।
बैरिया निवासी हरेंद्र कुमार यादव भूमि विवाद, मुरारपट्टी निवासी मुक्तिनाथ ओझा भूमि विवाद, भीखा छपरा निवासी संतोष कुमार वर्मा भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत की। समाधान दिवस में सीओ उस्मान, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह, रेवती हरेन्द्र सिंह, एसओ दोकटी के अलावा जनपद भर के दर्जनों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


लिपिक ने लगाई साफ-सफाई की गुहार
तहसील के कर्मचारी लिपिक श्याम सुंदर सिंह शिकायत की कि सरकारी आवास के इर्द-गिर्द झाड़- झंखाड़ हैं, जिससे सरकारी आवास में सर्प घुस रहे है। सफाई नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी बैरिया को सफाई करने का आदेश दिया।

बोले फरियादी...
विगत कई संपूर्ण समाधान दिवस में चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ। हमें खरीद की हुई भूमि का दाखिल खारिज होने के बाद भी कब्जा नहीं मिल रहा है। - गणेश यादव, गोपालनगर
कई वर्षों से भूमि विवाद के मामले में तहसील और संपूर्ण समाधान दिवस का चक्कर लगा रहा हूं। आदेश के बावजूद आज तक पत्थर नसब का कार्य नहीं हुआ। - विनोद कुमार यादव, मानगढ़

जमीनी विवाद का हल निकालना काफी मुश्किल हो गया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भी मामले का समाधान लेखपाल, कानूनगो नहीं कर रहे हैं। - निरंजन कुमार सिंह
संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं के समाधान के लिए दौड़ रहा हूं, लेकिन संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। - जितेंद्र कुमार गोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed