फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Running overload vehicles

दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 08 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Running overload vehicles
सामान लेकर छपरा जाता ओवरलोड ट्रक। अमर उजाला - फोटो : ballia
ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को लेकर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे ओवरलोड मालवाहक धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। खनिज सम्पदा को लेकर नौ घनमीटर माल की रॉयल्टी जमा कर 18 से 20 घन मीटर मोरम लाद कर निकल रहे ट्रकों द्वारा सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर आरटीओ विभाग के अफसर और कर्मचारियों की भूमिका सवालों के घेरे में हैं। विभाग की मानें तो एक माह में 419 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


सरकार के तमाम निर्देश के बावजूद जनपद में ओवरलोडिंग वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लग पाई है। लोगों की मानें तो रात दिन ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिस वजह से आये दिन दुर्घटनायें भी होती हैं। यह ओवरलोडेड मालवाहक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से तो गुजरते ही हैं। वहीं शहर की अनाज और सब्जी मंडियों में भी इनकी आवाजाही है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस ओर न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के द्वारा सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। ट्रकों में बीस से पच्चीस टन माल लदा  होता है। वहीं, दूसरी ओर एआरटीओ विभाग का दावा है कि ओवरलोडिंग पर काफी हद तक अंकुश लग चुका है। ओवरलोडिंग गाड़ियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और चालान भी काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed