फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Run for Ballia 700 runners ran in Half Marathon paid tribute to former PM Chandrashekhar singh BJP arrived

रन फार बलिया: चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में 700 धावकों ने लगाई दौड़, पूर्व PM को किया नमन; किनिया से पहुंचे जाॅन

Sat, 19 Apr 2025 09:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 09:20 AM IST
सार

कार्यक्रम से पहले भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया। हाफ मैराथन का उद्घाटन होते ही सैकड़ों लोग दाैड़ पड़े। इससे पहले धावकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया था।

विज्ञापन
Run for Ballia 700 runners ran in Half Marathon paid tribute to former PM Chandrashekhar singh BJP arrived
हाफ मैराथन में शामिल हो रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Run For Ballia: पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की स्मृति में शनिवार को 'रन फार बलिया' थीम पर आयोजित छठवीं हाफ मैराथन का प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 21.1 किमी दूरी वाले इस मैराथन की शुरुआत पटपर (पचखोरा) स्थित शारदा पेट्रोल पंप से हुई। 

विज्ञापन




हॉफ मैराथन को लेकर खिलाड़ियों धावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रस्तावित समय सुबह 6 बजे से पहले ही स्टार्टिंग बिंदु पर खेल प्रेमियों का जमावड़ा होने लगा था। धावकों को मेडिकल चेकअप के बाद बसों द्वारा प्रारंभिक बिंदु पर लाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए धावक जगह जगह वार्मअप करते नजर आए। अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे 5 मिनट विलंब से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश सहित अन्य राज्यों और केन्या तथा इथोपिया के कुल 700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन में भाग लेने आए किनिया के धावक जान कैलाई काफी उत्साहित नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहली दफा मैराथन में हिस्सा ले रहा हूं। खेल के प्रति लोगों का जज्बा देख कर काफी अच्छा लगा। यहां के लोगों में काफी पोटेंशियल है। हॉफ मैराथन में पहली बार भाग ले रहे केन्या के दूसरे धावक स्टीफन कोसगई का कहना था कि इसकी जानकारी मुझे सोशल मीडिया से हुई। 

मैंने पहले भी इसके बारे में सुन रखा था लेकिन भाग लेने का अवसर इस बार मिला। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। इसके पूर्व राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कार्यक्रम के संरक्षक राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय सहित हॉफ मैराथन की शुरुआत करने वाले तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी और वर्तमान में अलीगढ़ में बीएसए राकेश सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के योगदान को याद करते हुए उक्त कार्यक्रम को उनके लिए विशेष श्रद्धांजलि बताया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच रुस्तम खां, बीएसए मनीष सिंह, भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह, उमेश सिंह, नवतेज सिंह, यशजीत सिंह, अनिल सिंह, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
हॉफ मैराथन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। धावकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए माकूल व्यवस्था की गई थी। खिलाड़ियों के लिए पूरे रास्ते में रिफ्रेशमेंट बूथ लगाए गए थे तो वहीं वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई थी।

सिकंदरपुर चौराहा, खेजुरी थाना, खड़सरा जिगरसंड मोड पर भी बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोका जा रहा था। जबकि खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आयोजन समिति के वालंटियर सहित खेजुरी और सुखपुरा थाने की पुलिस, महिला थाना प्रभारी सहित अग्नि शमन दल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed