{"_id":"4bb6c8e82a91b20156616934f109a024","slug":"ruined-the-valuable-goods-to-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों का सामान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों का सामान राख
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक के नीचे गुरुवार की रात मोमबत्ती
विज्ञापन
से एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इससे स्टोर में रखा करीब 10 लाख
रुपये का टेंट का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर अग्नि शमन दस्ता पहुंचा और लोगों की मदद से आग बुझाने लगा। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में हुई क्षति से टेंट संचालक की हालत खराब है।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी मुहम्मद याकूब की चितबड़ागांव कसबे में पूर्वांचल बैंक के नीचे टेंट हाउस संचालित है। गुरुवार की रात टेंट हाउस के गोदाम में मोमबत्ती जलाकर टेंट कर्मी सामानों का मिलान कर रहे थे। सामानों का मिलान करने के बाद मोमबत्ती जलती छोड़कर सो गए।
इसी बीच किसी तरह टेंट का कुछ सामान मोमबत्ती की जद में आ गया। जब तक वह वहां सोए लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग की स्थिति विकराल देख घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। सूचना पर जिला मुख्यालय से फायर सर्विस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग नियंत्रण से बाहर होने लगी तो रसड़ा स्थित फायर स्टेशन से एक और फायर सर्विस की गाड़ी मंगाई गई।
दोनों गाड़ियों के करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक स्टोर में रखे लाखों का सामान जल चुका था। आंखों के सामने टेंट का सामान जलता देख टेंट संचालक के होश उड़ गए। पीड़ित की मानें तो घटना में करीब 10 लाख का सामान जलकर राख हुआ है।