{"_id":"60df3bab8ebc3e09ca01e1b0","slug":"rpf-started-investigation-for-disrupting-railway-tracks-ballia-news-vns5982643192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने शुरू की रेलवे पटरी बाधित करने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने शुरू की रेलवे पटरी बाधित करने की जांच
विज्ञापन
बैरिया। तीन दिन पहले बलिया-छपरा रेलखंड के सुरेमनपुर-बकुलहा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे की चार फिट की पटरी रखे जाने के मामले की जांच आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने शुरू कर दी है। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि चरवाहे रेल की टूटी हुई पटरी उठाकर घर ले जा रहे थे। इस बीच ट्रेन को आते देख टूटी पटरी को हड़बड़ाहट में ट्रैक पर ही छोड़ दिया और भाग खड़े हुए।
इसी पटरी से टकराकर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। दो घंटे तक रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया था। एके सिंह ने बताया कि चरवाहों की पुष्टी स्थानीय लोगों से हो रही है। लेकिन रात में ट्रैक पर चरवाहे क्या कर रहे थे। ये समझ में नहीं आ रहा है। शक है कि अराजकतत्वों ने ही डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के जाने के समय रात में साढ़े नौ बजे टूटी हुई रेल की पटरी बुरी नियत से रेलवे ट्रैक पर रख दी थी।