फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Route of two trains including Pawan Express changed

Ballia News: पवन एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों का मार्ग बदला

Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Route of two trains including Pawan Express changed
बलिया। छपरा-औंड़िहार खंड के नंदगंज-तरांव स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 11 सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण को लेकर यातायात एवं पावर ब्लॉक के कारण इस रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की औंड़िहार से तीन एवं सात जनवरी को चलने वाली 75102 औड़िहार-छपरा डेमू गाड़ी औंड़िहार से 30 मिनट रीशेड्यूल कर चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दो व छह जनवरी को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ जं.-इंदारा-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। बलिया से तीन व सात जनवरी को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ जं.-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

छपरा से तीन व सात जनवरी को चलने वाली 75101 छपरा-औंड़िहार डेमू गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ जं.-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से छह जनवरी को चलने वाली 22582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। यात्रा करने के दौरान ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी कर यात्रा को निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed