फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Robbery from woman going home after withdrawing money from bank

बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से छिनैती

Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Robbery from woman going home after withdrawing money from bank
बैरिया। दोकटी थाना क्षेत्र के सिमरिया-लालगंज मार्ग पर बीएसटी बंधा के समीप बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छह हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीडि़त की ओर से घटना की सूचना लालगंज पुलिस को दे दी गई। अभी पुलिस की ओर से सिर्फ मामले की जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

मालती देवी पत्नी अर्जुन यादव निवासी गड़ेरिया शिवपुर कपूर दियर बुधवार को बैंक से पैसा निकालकर घर वापस आ रही थी। बंधे के नजदीक पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बैग छीनकर फरार हो गए। मानती के पति अर्जुन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी जब पुलिस को दी तो उसने कार्रवाई करने के बजाए हमें बताया कि हल्ला करने से कोई फायदा नहीं। रुपये नहीं मिलेंगे। उसने बताया जब पुलिस इस तरह से कर व्यवहार कर रही है तो निश्चित रूप से बदमाशों को हौसले बुलंद होंगे। वहीं, चौकी इंचार्ज लालगंज चक्रपाणि मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed