फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road accident Two bike riders died after being hit by a dumper

Ballia News: सड़क हादसा; डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 28 Jun 2025 04:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 04:40 PM IST
सार

बलिया-बैरिया मार्ग के गायघाट डाक बंगला के पास डंपर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Road accident Two bike riders died after being hit by a dumper
दुर्घटना के बाद जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट डाक-बंगला के सामने एनएच-31 पर शनिवार की दोपहर डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गोपाल राजभर उर्फ सुकर (28) निवासी गायघाट, अशोक राजभर (48) निवासी अकोहली थाना बांसडीह की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, रविन्द्र उर्फ रवि (35) का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।बलिया-बैरिया मार्ग पर गायघाट स्थित सिंचाई विभाग के डाक-बंगला के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन युवक हल्दी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें गोपाल राजभर और अशोक राजभर की मौके पर मौत हो गई, रविन्द्र उर्फ रवि राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस न एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेरावाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर व बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।


घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने कहा कि अज्ञात वान की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई, एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed