{"_id":"62aaccb1c5bbab796f2ce659","slug":"road-accident-in-ballia-two-friends-killed-and-woman-injured-after-bike-collided-with-tractor-trolley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बलिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बलिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत, महिला घायल
Thu, 16 Jun 2022 11:54 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:54 AM IST
सार
बलिया में फेफना-रसड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
यूपी के बलिया जिले में फेफना-रसड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दोस्तों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह (50) को बाइक से लेकर नमोनारायण सिंह (50) चिलकहर स्टेशन जा रहे थे। पति-पत्नी को ट्रेन पकड़ना था। फेफना-रसड़ा मार्ग पर चिलकहर चट्टी से पहले बाइक अनियंत्रित होकर अलकतरा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भीड़ गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक समेत तीनों सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही विनोद सिंह और बाइक चालक नमोनारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं विनोद की पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल पीएचसी चिलकहर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे का शिकार विनोद और नमोनारायण दोस्त थे। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची तो दोनों घरों में कोहराम मच गया। लोग दौड़ते-भागते चिलकहर पहुंच गए। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरा गांव गमगीन है।