{"_id":"55cbc85834d87c87885c349b5b0d5a33","slug":"ro-system-performance-to-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में आरओ सिस्टम के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में आरओ सिस्टम के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में आरओ (रिवर्स ओस्मोसिस) सिस्टम लगाने की मांग को लेकर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि जनपद के ग्रामीण इलाकों का भूमिगत पेयजल आर्सेनिकयुक्त और अशुद्ध हो गया है। ऐसे में पीने योग्य पानी के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीण मजबूरी में यही जल पीने को विवश है। इससे उन्हें पेट सहित विभिन्न गंभीर बीमारियां हो रही है।
जिला सचिव अजय यादव ने कहा कि सांसद, मंत्री, विधायक लगायत अधिकारी व कर्मचारी आरओ का फिल्टर किया हुआ पानी पीकर अपना जीवन गुजार लेते हैं, लेकिन गांव के गरीब लोगों को आजादी के 68 साल बाद भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
जिला संयोजक रणजीत कुमार निहाल ने कहा कि स्वस्थ भारत की कल्पना तभी संभव है, जब हम शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए भी करें। इस मौके पर गांव-गांव में सरकारी आरओ प्लांट लगाने की मांग को लेकर संगठन के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।